सदर तहसील प्रशासन ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र राजपुर दुबी में वितरित किए राहत सामग्री।

सदर तहसील प्रशासन ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र राजपुर दुबी में वितरित किए राहत सामग्री।

गोरखपुर। सदर तहसील अंतर्गत राजपुर दुबी में क्षेत्रीय लेखपाल व विधायक प्रतिनिधि तथा ग्राम प्रधान द्वारा बांटा गया बाढ़ राहत सामग्री सदर तहसील प्रशासन प्रतिदिन बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधियों के मौजूदगी में अपने लेखपाल और कानूनगो से बाढ़ राहत सामग्री वितरित करवा रहे जिससे ग्राम वासियों को खाने के लिए किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए आज सुबह क्षेत्रीय लेखपाल चंद्रमणि राजपुर दुबी में पहुंच कर 101 ग्राम वासियों के परिवारों को राहत सामग्री वितरित किये।

सदर तहसील प्रशासन अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए सदर तहसील अंतर्गत बाढ़ ग्रस्त गांव में बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त ना होने पाए ग्राम वासियों को राहत सामग्री समय-समय पर मिलता रहे जिससे ग्राम वासियों को खाने की वस्तु से परेशान ना होना पड़े जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई बाढ़ राहत सामग्री सदैव ग्राम वासियों को मिलता रहे आज सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह के नेतृत्व में राजपुर दुबी के क्षेत्रीय लेखपाल के साथ पहुंचकर 101 परिवारों को राहत सामग्री वितरण किए। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश का निर्देश है कि कोई भी बाढ़ से प्रभावित ग्राम वासी बाढ़ की वजह से भूखे ना सोने पाए उसका पूरा ख्याल रखा जाए।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के निर्देश पर सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि की मौजूदगी में सदर तहसील के कानूनगो और लेखपाल राजपुर दुबी के 101 परिवारों को दाल चावल नमक माचिस तेल आलू प्याज लाई उपलब्ध कराई जिससे बाढ़ प्रभावित गांवों में खाने की वस्तुओं की दिक्कत न होने पाए

 तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह ने अपने समस्त लेखपाल और कानूनगो से कहा है कि बराबर गांव में कैंप करें अगर बाढ़ की स्थिति विकराल होने की संभावना होती है तो तत्काल सूचित करें जिससे ग्राम वासियों को राहत शिविर में पहुंचाया जा सके।

Previous articleराज्य सूचना आयुक्त भैया वीरेंद्र सिंह “वत्स” ने मेधावी छात्रा का किया सम्मान।
Next articleपर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए छात्रों को पौधा वितणि किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here