पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए छात्रों को पौधा वितणि किया।

पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए छात्रों को पौधा वितणि किया।

संतकबीरनगर। पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए लगातार पूरे देश में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने परिसर में पौध रोपण किया और छात्रों में पौधों का वितरण किया। उन्होंने छात्रों को पर्यावरण हरा भरा रखने की शपथ भी दिलाई।

डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहाकि पर्यावरण को हरा-भरा और संतुलित बनाने के लिए पौधरोपण किया गया है। सभी को इस अभियान में आगे आने चाहिए ताकि हमारा पर्यावरण साफ सुथरा हो सके। निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए और शरीर में तमाम तरीके की बीमारियों को दूर करने के लिए हर व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए और इसको संरक्षित भी करना चाहिए ताकि हमारा पर्यावरण साफ सुथरा हो सके और लोग बढ़ रही बीमारियों से भी बच सके। छात्र-छात्राओं को पर्यावरण को हरा भरा बनाए रखने के लिए शपथ भी दिलाई गई। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने कहाकि हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए इसके साथ ही पौधे को संरक्षित भी करना चाहिए। यही पौधा बड़ा होकर हमे छांव देता है। इस अवसर पर आशुतोष पांडेय, बबिता पांडेय, तपस्य रानी सिंह, नितेश द्विवेदी समेत अन्य मौजूद रहे।

Previous articleसदर तहसील प्रशासन ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र राजपुर दुबी में वितरित किए राहत सामग्री।
Next articleवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्माणाधीन थाना रामगढ़ताल का किया गया आकस्मिक निरीक्षण,दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here