शनिवार को आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ जी, गुरु पूर्णिमा पर करेंगे विशेष पूजन।

शनिवार को आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ जी, गुरु पूर्णिमा पर करेंगे विशेष पूजन।

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को आएंगे। वह रविवार को गुरु पूर्णिमा के दिन सभी गुरुओं और मंदिर परिसर में मौजूद सभी देव विग्रहों की विधि-विधान के साथ पूजन करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शनिवार की शाम को आने के लिए प्रस्तावित है। वह सीधे गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। रविवार की सुबह पांच बजे गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर शिवावतार गुरु गोरक्षनाथ एवं नाथपंथ के गुरुजन की विशिष्ट पूजा करेंगे।

गोरखनाथ मंदिर में सुबह गुरु पूर्णिमा पूजन का अनुष्ठान भी चलेगा। सुबह 6:30 बजे से सामूहिक आरती में शामिल होंगे। इसके साथ ही शिष्यों को आशीर्वाद देंगे। मंदिर परिसर में चल रही रामकथा में सुबह 11:30 बजे शामिल होंगे। 

Previous articleवेटिलेंटर खरीदते समय गुणवत्ता पर नहीं दिया था ध्यान।
Next articleमोहर्रम ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here