डग्गामार वाहन व बिना परमिट के चलती मिली गाड़ियां तो नपेंगे अफसर।

डग्गामार वाहन व बिना परमिट के चलती मिली गाड़ियां तो नपेंगे अफसर।

लखनऊ। गोरखपुर  डग्गामार वाहनों को सड़क पर आने से पहले ही रोकें लगातार चलते रहे चेकइन अभियान : योगी जी
मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव परिवहन को निर्देशित करते हुए कहा कि आखिर डग्गामार और बिना परमिट वाली बसें सड़कों पर कैसे बेरोकटोक घूम रही हैं। ऐसी बसों के खिलाफ पूरी सख्ती के साथ अभियान चलाएं और इनके मालिकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। सीएम योगी ने स्पष्ट तौर पर निर्देशित करते हुए कहा है कि जहां भी इस प्रकार की बसों का संचालन हो रहा है, वहां के परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में पंजीकृत सभी यात्री बस और स्कूल बसों के फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस और ड्राइवरों की जांच की जाए। इसके बाद कहीं भी कोई अप्रिय घटना हुई तो सीधे सीधे परिवहन विभाग के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। कहा कि डग्गामार और बिना परमिट वाले वाहन किसी भी दशा में सड़क पर न उतरने पाए। उन्होंने कहा कि डग्गामार और बिना परमिट वाली बसों को सड़क पर आने से पहले ही रोकना होगा।

Previous articleजिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सदर कोतवाली पर सुनिए फरियाद।
Next articleउत्तर प्रदेश में पीपीएस ट्रांसफर देखें लिस्ट।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here