गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कालेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में सुविधाएं निरंतर बढ़ती जा रही है।

गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कालेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में सुविधाएं निरंतर बढ़ती जा रही है जिससे मरीजों को अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने में बीआरडी मेडिकल कॉलेज लगातार अपने कार्य कुशलता से बड़े मुकाम को हासिल कर रहा है 
गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कालेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में सुविधाएं निरंतर बढ़ रही हैं। अल्ट्रासोनिक सक्शन एसपिरेटर मशीन आई है। उसे इंस्टाल कर दिया गया है। शुक्रवार को इस मशीन से पहली सर्जरी की गई। इस मशीन के इंस्टाल र होने से अब जटिल सर्जरी आसानी से हो सकेगी। यह ट्यूमर को ही काटती है, वहां सफाई करती है और अपशिष्ट खींच लेती है। पहले यह सभी कार्य मैनुअल होते थे, इससे समय ज्यादा लगता था।
कुशीनगर कस्बे के 35 वर्षिय विनोद के अनुमस्तिष्क में ट्यूमर था। शुक्रवार को उनकी सर्जरी की गई। इस आपरेशन में पहली बार इस मशीन का प्रयोग किया गया। न्यूरो सर्जन डा. अनिंद्य गुप्ता ने अपनी टीम के साथ सर्जरी की। इसमें चार घंटे का समय लगा। मैनुअल करने पर इस तरह के आपरेशन में पांच से छह घंटे का समय लगता था। मशीन आ जाने से न्यूरो व गैस्ट्रो के जटिल आपरेशन आसानी से होने लगेंगे।
क्या है अनुमस्तिष्क : दिमाग में तीन हिस्से होते हैं। अग्रमस्तिष्क, मध्यमस्तिष्क और पश्चमस्तिष्क, र जिनमें से प्रत्येक में कई भाग होते हैं। ● अनुमस्तिष्क (सेरेबेलम) सभी कशेरुकी जीवों के पिछले मस्तिष्क (पश्चमस्तिष्क) का एक प्रमुख भाग है।
Previous articleबाढ़ प्रभावित क्षेत्र का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण।
Next articleमानसून में खतरनाक बीमारियों का खतरा बढा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here