अर्पिता सरोज ने नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक।
गोरखपुर । कौड़ीराम के जगदीशपुर निवासी अर्पिता सरोज पुत्री अर्जुन पासवान उत्तराखंड ने में आयोजित नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता अंडर-17 फ्रीस्टाइल 57 किलो भार में उसने ये उपलब्धि हासिल की।
क्षेत्र के साथ-साथ अपने विद्यालय विश्वनाथ चौरसिया इंटर कॉलेज गजपुर का नाम भी रोशन किया। विद्यालय के प्रबंधक भरत चौरसिया, शत्रुघ्न चौरसिया एवं प्रधानाचार्य छवींद्र सिंह साथ ही साथ सहायक अध्यापक सुनील यादव, नंदकिशोर, कुंज बिहारी, हरे कृष्ण, अमरजीत सहित अन्य लोगों ने पहलवान अर्पिता सरोज को आशीर्वाद देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।















