पोरवरे में नहाने के दौरान बालक डूबा।

पोरवरे में नहाने के दौरान बालक डूबा।
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के उमरी कला गांव में रविवार की शाम पोखरे में नहाने के दौरान एक 10 वर्षीय बालक डूब गया। लोगों ने उसकी तलाश की पर नहीं मिला। देर शाम तक उसकी तलाश जारी रही।
उमरी कला गांव निवासी सचिन 10 वर्ष पुत्र मंगरु चौहान गांव के लड़कों के साथ गांव के पोखरे में नहा रहा था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिससे डूब गया। साथ नहा रहे बच्चों ने शोर मचाया तो लोग जुट गए। सूचना पर कोतवाल सतीश सिंह पहुंच गए। उसकी तलाश कराई लेकिन वह नहीं मिला। खबर लिखे जाने तक बालक की तलाश जारी थी।
Previous articleप्राथमिक शिक्षकों की 8 जुलाई से लगेगी डिजिटल अटेंडेंस।
Next articleट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here