बोक्टा बरवार बंधे का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण
गोरखपुर/सहजनवां।
बाढ़ से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने तटबंधों की सुरक्षा के लिए करोड़ो रुपए खर्च कर रही है। इसी के तहत बोक्टा बरवार बांध पर लगभग 20करोड़ के परियोजनाओं की स्वीकृति हुई है। जिसका विभाग द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। ताकि बाढ़ आपदा आने से पूर्व ही परियोजना को पूर्ण किया जा सके। जिसका अधीक्षण अभियंता गंडक सिंचाई कार्य मंडल दो गोरखपुर के के राय ने निरीक्षण मौजूद कर्मचारियों अधिकारियों को समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
बता दें कि राप्ती नदी के बोक्टा बरवार तटबंध पर करीब 20करोड़ 91लाख 12हजार की तीन परियोजना की स्वीकृति मिलते ही जिसका निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता ने गुरुवार को बोक्टा बरवार तटबंध के बरहुआ का निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता के के राय ने कर्मचारी अधिकारियों को निर्देश करते हुए कहा कि जून माह में मानसून आने पूर्व तीनो परियोजना का काम पूर्ण कराया परियोजनाओं के गुणवत्ता में कोई कमी नही मिलनी चाहिए। अगर शिकायत मिली तो जिम्मेदारो पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से अधिशासी अभियंता रूपेश खरे, अभियंता नजमुद्दीन हसन सहायक अभियंता ,जितेंद्र कुमार संतोष राम कलाधर तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।















