सूर्या इंटरनेशनल में लौटी रौनक,शुरु हुई पढ़ाई।

सूर्या इंटरनेशनल में लौटी रौनक,शुरु हुई पढ़ाई।

संतकबीरनगर।मंगलवार को ग्रीष्म अवकाश के बाद स्कूल खुले तो सूर्या इंटरनेशनल स्कूल छात्रों से गुलजार हो गया।प्ले-वे से लेकर कक्षा 11वी तक के छात्र स्कूल पहुंचे तो प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी के साथ निदेशिका सविता चतुर्वेदी और स्कूल के शिक्षकों ने छात्रों का अभिवादन किया।

      प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि दो जुलाई से नए सत्र की कक्षाएं निरंतर जारी रहेंगी।छात्रों को आधुनिक और तकनीकी शिक्षा सुविधा के साथ ही हर संसाधन मुहैया कराने को प्रबंधतंत्र प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए नए शिक्षकों की नियुक्ति भी की गई है।प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने नए सत्र के शुरुआत पर आए हुए छात्रों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल प्रशासन हर सुविधा उपलब्ध कराएगा।जिससे छात्र शिक्षा,खेल और अन्य प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने स्कूल आए छात्रों को तिलक लगातर उनका अभिवादन किया।उन्होंने कहा कि नए सत्र में छात्रों की शिक्षा के लिए अच्छे प्रबंध किए गए हैं।इसके लिए वातानुकूलित कमरों के साथ ही कक्षाओं में प्रोजेक्टर भी लगाए गए हैं।नौनिहालों की कक्षाओं में वाल पेंटिंग के जरिए उन्हें पढ़ाई में रुचि पैदा करने की भी व्यवस्था की गई है।सत्र की शुरुआत मॉ सरस्वती और संस्थापक पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुआ।इस दौरान,शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी,आशुतोष पांडेय सहित सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Previous articleखबर का हुआ जोरदार असर सड़कों में गड्डे या गड्डों में है सड़क, कहना मुश्किल शीर्षक नामक खबर को उजाला 24 * 7 ने प्रमुखता से लिखा था जिसको संज्ञान लेकर प्रशासनिक अमला रोड का निर्माण कार्य शुरू कारा दिया गया है उजाला टीम को वार्ड वासियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया है इस बेहतर जन समस्या गंभीर से खबर को प्रकाशित करने के लिए।
Next articleसूर्या एकेडमी के निदेशक डॉक्टर उदय ने एसआर एकेडमी के निदेशक राकेश चतुर्वेदी के साथ दीप प्रज्वलन करते हुए नए सत्र की करी शुरुआत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here