फिनिक्स पब्लिक स्कूल में शुरू हुआ समर कैंप
बस्ती। फिनिक्स पब्लिक स्कूल गांधीनगर में शुकवार को समर कैंप का आयोजन हुआ। प्रबंधक डॉ. विनायक जायसवाल ने बताया कि समर कैंप में बच्चों के लिए डांस गायन आर्ट एवं क्राफ्ट ड्राइंग पेंटिंग टेबल मैनर्स इंग्लिश कन्वर्सेशन जूडो पूल पार्टी सहित आदि विधाओं में प्रशिक्षक बच्चों को
प्रशिक्षण देंगे। साथ ही कैंप में विद्यार्थियों की विविध रुचियों व क्षमताओं को प्रोत्साहितह किया जाएगा। पहले दिन बच्चों ने कैंप में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया । एकेडमिक इंचार्ज निमित्त विशनानी ने बताया कि गर्मी की छुट्टी में बच्चे पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य चीजों की भी जानकारी हो जाती है।















