चार दिन तक लू से बचें, भीषण गर्मी के आसार।

 चार दिन तक लू से बचें, भीषण गर्मी के आसार
प्रदेश में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बृहस्पतिवार, शुक्रवार कानपुर में पारा 45 पार
लखनऊ।
प्रदेश में पहली बार पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। कानपुर 45.1 डिग्री के साथ सर्वाधिक गर्म रहा। यहां पर बुधवार की अपेक्षा 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। लखनऊ के तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। दिन का तापमान 41.2 की तुलना में 42.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार से 21 मई तक लू से बचने की चेतावनी दी है। तीन-चार दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं।
विन्ध्य एवं बुंदेलखंड क्षेत्र में पारा 43-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पुरवाई थमने और पछुआ हवा चलने के कारण और आकाश साफ रहने से तीखी धूप की वजह से गर्मी का असर दिख रहा है। दिन के साथ-साथ रात का पारा भी बेचैन कर रहा है।
लखनऊ में गर्म हवाओं से बचते दिखे लोग।
∎ अगले दो दिन तक इन इलाकों में लू का येलो अलर्टः बांदा,
चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज्, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोवा, झांसी, ललितपुर और आसपास ।
■ मानसून में देरी नहीं : दक्षिण- पश्चिम मानसून के 19 मई को दक्षिणी अंडमान सागर में तथा 31 मई को एक जून से एक दिन पूर्व केरल में प्रवेश करने की संभावना है। इसके बाद मानसून की दोनों शाखाओं की सक्रियता के आधार पर शेष भारत में मानसून की बढ़ोतरी का निर्धारण होता है। यूपी में मौसम के गोरखपुर से प्रवेश की सामान्य तिथि 18 जून, लखनऊ 23 जून तथा पूरे प्रदेश में पहुंचने की सामान्य तिथि 27 जून है।
Previous articleफिनिक्स पब्लिक स्कूल में शुरू हुआ समर कैंप।
Next articleशिक्षक अभिभावक सम्मेलन में जानी बच्चों की प्रगति।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here