20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार राजघाट पुलिस की कार्रवाई, दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

राजघाट पुलिस की कार्रवाई, दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

गोरखपुर। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में राजघाट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

10-10 लीटर शराब के साथ पकड़े गए

पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान मुण्डेरीचक निवासी राकेश कुमार को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं लालडिग्गी निवासी उमाशंकर भारती को भी 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

राकेश पर पहले भी दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के मुताबिक राकेश कुमार के खिलाफ वर्ष 2018 में राजघाट थाने में आबकारी अधिनियम से संबंधित दो मुकदमे दर्ज हुए थे। वर्तमान मामले को भी उसके आपराधिक रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।

अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी

राजघाट पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है। सूचना मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleचेन छिनैती में आरोपी गिरफ्तार, 14,300 रुपये बरामद चिलुआताल पुलिस ने चोरी की बाइक भी की बरामद, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
Next articleयुवक पर कार चढ़ाने और मारपीट के आरोप में तीन गिरफ्तार चौमुखा चौराहे के पास हुई घटना, कैम्पियरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर की कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here