शत प्रतिशत मतदान के लिए दिलाई शपथ
संतकबीरनगर। सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षकों को शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई। प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहाकि लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करे। इसके साथ ही अपने आस पास के लोगों का मतदान के लिए जागरूक करें। जिससे जिले का मत प्रतिशत बढ़े। उन्होंने कहा कि आप का एक मत बेहतर सरकार बना सकती है। उन्होंने कहाकि देश काे ध्यान में रखकर मतदान करें। देश के विकास के लिए अच्छीसरकार जरूरी है। इसके लिए सबसे अहम है कि सभी लोग मतदान की जिम्मेदारी निभाएं। नसिर्फ खुद मतदान करे बल्कि औरो का भी मतदान के लिए प्रेरित करे। इस दौरान उन्होंने शिक्षकोंको शत प्रतिशत मतदान करने और कराने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय, बबिता त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी समेत अन्य मौजूद रहे।















