दुधारा में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित हुए.

दुधारा में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित हुए

– द माडर्न पब्लिक स्कूल दुधारा में मेधावी सम्मान समारोह व शिक्षक अभिभावक गोष्ठी आयोजित की गई

 

सेमरियावां। द माडर्न पब्लिक स्कूल दुधारा में मेधावी सम्मान समारोह व शिक्षक अभिभावक गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 40 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि नेशनल इंटर कालेज मूड़ाडीहाबेग के प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह ने बेटियों की तालीम पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों को तालीम ज़रूर दें। विशिष्ट अतिथि ए एच एग्री इंटर कालेज दुधारा के शिक्षक संजय द्विवेदी ने कहा कि सफलता मेहनत मांगती है। मेहनत व लगन से पढ़ाई करें।

किसान इंटर कालेज पचपोखरी के प्रधानाचार्य फिरोज़ अहमद ने कहा कि तालीम के लिए समय व धन ज्यादा खर्च करें। अभिभावकों को चाहिए फालतू खर्च कम करके तालीम पर जोर दें। कालेज प्रबंध निदेशक मोहम्मद अहमद खान ने कहा कि बच्चे पौधे के समान है, फल की इच्छा रखने के लिए रखरखाव की भी जरूरत है। प्रधानाचार्य अजय यादव ने कहा कि ज्ञान प्रत्येक व्यक्ति का सर्वश्रेष्ठ हथियार है। मोहम्मद अतहर ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी है।

इस दौरान मनोज कुमार चौरसिया, सौम्या, शाइस्ता, मो उसैद, मो जैद,ललिता यादव, मौसम कुमारी, बेलाल, पूजा, समीर, प्रज्ञान, शादाब, अम्माद, अंशी आदि को सम्मानित किया गया।

इस दौरान ग्राम प्रधान शमीम अहमद, अब्दुल मन्नान, आपरेटर अब्दुर्रहीम, शिक्षक

धर्मेंद्र सिंह,विरेन्द्र कुमार, राम नयन,गया प्रसाद, अंकिता गुप्ता, लाडो पांडेय,सबा फरहीन, मदिना खातून, शहनाज बानो आदि मौजूद रहे। 

Previous articleआईएएस में चयनित अल्का त्रिपाठी के स्कूल में हुआ स्वागत.
Next articleइंतजार हुआ खत्म, यूपी बोर्ड कल जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here