आईएएस में चयनित अल्का त्रिपाठी के स्कूल में हुआ स्वागत
बस्ती। सावित्री विद्या विहार इंटर कालेज रामजीपुरम में शुकवार को आईएएस में चयनित अल्का त्रिपाठी का स्कूल में स्वागत किया गया।प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद मिश्र ने बताया कि 2016 में इसी स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण किया। पहले प्रयास में भारतीय प्रशासनिक सेवा में 657 वें रैंक के साथ उत्तीर्ण किया।छात्रा अल्का त्रिपाठी ने प्रत्येक कक्षा में जाकर बच्चों को प्रेरित किया तथा प्रधानाचार्य और शिक्षको से चांदी से बना रामदरबार की प्रतिमा शुभाशीष के रूप मे प्राप्त किया। उसकी सफलता पर गौरवान्वित है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।















