कैंट थाने पर थाना प्रभारी ने फरियादियों की सुनी फरियाद
गोरखपुर। आज कैंट थाने पर थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान पुलिस और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई।वहीं राजस्व विभाग से संबंधित शिकायत का निस्तारण पुलिस तथा राजस्वकर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर करा दिया गया।शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश पुलिसकर्मियों तथा राजस्वकर्मियों को दिए गए।आज शनिवार को थाना परिसर में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा ने फरियादियो से रूबरू होते हुए उनकी शिकायतों को सुना इस अवसर पर शिकायतकर्ताओं द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र दिए गए।वहीं इस दौरान थाना क्षेत्र में कराये जा रहे निर्माण कार्यों को रोकने का आग्रह किया गया मौके पर एसएसआई विनोद सिंह को क्षेत्रीय राजस्व लेखपाल के साथ भेजकर यथास्थिति से अवगत होकर स्थगन आदेश लाने का निर्देश दिया गया जिससे कराए जा रहे निर्माण कार्यो में किसी प्रकार का व्यवधान ना आने पाएं और भूमि स्वामी अपने कार्यों को बिना किसी रोक-टोक से करा सके इसी तरह अन्य जमीनी मामलो में
थाना प्रभारी द्वारा मामले का संज्ञान में लेकर मौके पर पुलिस तथा राजस्व की टीम को भेजकर शिकायत का निस्तारण कराया गया तथा शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण संबंधी निर्देश मौजूद पुलिसकर्मियों तथा राजस्वकर्मियों को निर्देश दिए गए।















