सूर्या ग्रुप के एमडी डा0उदय ने मगहर में अमृत जलपान गृह का किया उद्घाटन। -बोले,सूफी संत कबीर की स्थली पर आने वाले पर्यटकों को मिलेगी सहूलियत। -कबीर मठ के महंत विचार दास और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव भी रहे मौजूद।

सूर्या ग्रुप के एमडी डा0उदय ने मगहर में अमृत जलपान गृह का किया उद्घाटन।
-बोले,सूफी संत कबीर की स्थली पर आने वाले पर्यटकों को मिलेगी सहूलियत।
-कबीर मठ के महंत विचार दास और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव भी रहे मौजूद।

संतकबीरनगर/ कबीर चौरा परिसर में स्थित अमृत जलपान गृह का शुक्रवार को सूर्या ग्रुप के एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने फीता काटकर उद्घाटन किया।इस दौरान उनके साथ कबीर मठ के महंत विचार दास व जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मगहर पहुंचे दिग्गज समाजसेवी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी का प्रतिष्ठान संचालक की अगुआई में लोगों ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
सूफी संत कबीर की धरती पर कबीर के सिद्धांतों(साधु न भूखा जाय…..) को सही मायने में अनुसरण करने वाले दिग्गज समाजसेवी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी आज सेवा के जरिए जिले भर के लोगों का ब्रांड बन गए हैं।बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि पर्व पर तामेश्वरनाथ मेले का उद्घाटन कर सैकड़ों लोगों में दान-दक्षिणा वितरित कर उनका आशीर्वाद लिया। शुक्रवार को कबीर चौरा परिसर में अमृत जलपान गृह के शुभारंभ अवसर पर कबीर मठ के महंत विचार दास और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलपान गृह का फीता काटकर उद्घाटन किया।उन्होंने कहा कि दुनियॉ को समरसता,सौहार्द और आपसी भाईचारे की सीख देने वाले कबीर की धरती पर आने वाले पर्यटकों के लिए यह जलपान गृह बेहद मुफीद साबित होगा।लोगों को जलपान आदि के लिए कहीं अन्य जगह भटकना नहीं पड़ेगा।समाजसेवी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने नंदन पाण्डेय, राघवेंद्र पांडेय और आनंद तिवारी को प्रतिष्ठान की शुरुआत पर बधाई दी।इस दौरान युवा समाजसेवी दानिश खान,धीरज पाण्डेय, निहालचंद पाण्डेय, गोलू वर्मा,नितेश द्विवेदी, रविन्द्र यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Previous articleगोरखपुर।गोरखपुर में नहीं रुक रहा है अवैध तरीके से प्राईवेट वाहन खड़ा कर सवारी भरने का मामला,
Next articleअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में सैकड़ों महिलाओं को दी गई निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here