तामेश्वरनाथ में महाशिवरात्रि मेले का हुआ उद्घाटन
संत कबीर नगर. हरिहरपुर। बृहस्पतिवार की शाम तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि मेले का उद्घाटन हुआ। मेला कमेटी के सदस्यों और भारती परिवार की मौजूदगी में समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि तामेश्वरनाथ धाम जिले के लोगों के आस्था का केंद्र है। महाशिवरात्रि पर यहॉ दूर-दराज से लोग शिव को जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। उन्होंने शिव मंदिर में पूजा अर्चना लोक कल्याण की कामना भी की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रह्म शंकर भारती, ओम अनुपम भारती, गंगेश भारती, शशांक भारती, शक्तिदत्त भारती, पिंटू भारती सहित कई लोग मौजूद रहे।















