बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए कई मॉडल
आज के युग में विद्यार्थियों को विज्ञान की शिक्षा जरूरी: ओमप्रकाश मिश्रा
बस्ती/गौर।उदय पब्लिक स्कूल डुंहवा गौर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने साइंस प्रोजेक्ट पर आधारित कई मॉडल प्रस्तुत कर लोगों को उसके बारे में जानकारी दी।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल डॉ ओमप्रकाश मिश्रा एवं निदेशका सुधा सिंह ने किया।
विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की ओर से वाटर प्यूरीफिकेशन,उदय स्कूल,स्मार्ट विलेज,ग्लोबल वार्मिंग एफेक्ट,सोलर कूकर,लिविंग एंड नॉनलिविंग स्मार्ट सीटी, लेजर प्रोटेक्टिव कॉलोनी,आर्मी बॉर्डर सिक्योरिटी, रोबोटिक कार,वाटर प्यूरीफिकेशन आदि मॉडल प्रस्तुत किए गए।प्रोजेक्ट का अवलोकन करते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ ओमप्रकाश मिश्रा ने बच्चों से जानकारी ली और कहा कि आज देश विज्ञान की तरफ आगे बढ़ रहा है।इस टेक्नोलॉजी और आधुनिक युग में विद्यार्थियों को विज्ञान की शिक्षा बेहद जरूरी है।उन्होंने बच्चों के थीम्स पर हौसला बढ़ाते हुए विद्यालय के प्रबंधक जयशंकर सिंह,डायरेक्टर डीसी मिश्रा व प्रधानाचार्य केके मिश्रा की तारीफ करते हुए प्रसन्नता जाहिर की।छात्र शुभी,मानवी, श्रेया,अनुष्का,शिखा,परी,गुनगुन,आकांक्षा,प्रतीक्षा ने सरस्वती वंदना,स्वागत गीत सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वह वही बटोरी।विद्यालय के प्रबंधक जयशंकर सिंह सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर डॉ संजय सिंह,डॉ पंकज सिंह,अमरीश शुक्ला, पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह,डॉ प्रवीण चौधरी,विनोद सिंह,विद्यामणि सिंह,अब्दुल्ला खां आदि मौजूद रहे।















