वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरे जलवे
— सामाजिक कुरीतियों पर भी प्रस्तुत किए कार्यक्रम
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरे जलवे
— सामाजिक कुरीतियों पर भी प्रस्तुत किए कार्यक्रम
संत कबीर नगर /धर्मसिंहवा। मेंहदूपार के आरसीएमएस कॉन्वेंट स्कूल में मंगलवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे बच्चों ने जलवे प्रस्तुत करके खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मारकण्डेय मणि त्रिपाठी रहें।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना के साथ हुआ इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम में एलकेजी के बच्चों ने जलवा संगीत पर फैशन रैंप शो प्रस्तुत कर जमकर तालियां बटोरीं। समाजिक कुरीतियों पर भी बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें नशा मुक्ति पर गाना, दहेज प्रथा पर नाट्य, वन्य संरक्षण को लेकर प्रस्तुति किया गया संगीत पर योग नृत्य लोगों को काफी पसंद आया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष मारकण्डेय मणि त्रिपाठी ने संबोधन में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मंचीय कार्यक्रम स्कूलों में होने चाहिए उन्होंने चंद्रशेखर आजाद के बलिदानी दिवस को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर प्रबंधक पंकज कुमार शुक्ला, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज के संस्थापक रामचंद्र शुक्ल, भूपेंद्र त्रिपाठी, अखिलेश्वर राय, रितेश मिश्रा, विनोद उपाध्याय, आशीष उपाध्याय, नेहा पांडे, रागिनी, खालिद अंसारी, राजीव चौधरी, विपिन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।















