तकनीकी शिक्षा युवाओं के लिए महत्वपूर्ण:डॉ उदय – पंडित अंबिका प्रताप पीजी कॉलेज डुमरी में वितरित हुआ स्मार्टफोन.

तकनीकी शिक्षा युवाओं के लिए महत्वपूर्ण:डॉ उदय
– पंडित अंबिका प्रताप पीजी कॉलेज डुमरी में वितरित हुआ स्मार्टफोन

संतकबीरनगर। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में तकनीकी शिक्षा युवा पीढ़ी के लिए वरदान साबित होगी। युवाओं को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए समय- समय पर सरकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज का स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम इसी श्रंखला की एक कड़ी है। उक्त बातें पंडित अंबिका प्रताप नारायण चतुर्वेदी पीजी कॉलेज डुमरी में आयोजित स्मार्ट फोन वितरण के दौरान प्रबंधक डाॅ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कही।
उन्होंने कहाकि बदलते परिवेश में युवाओं के लिए पाठ्यक्रम शिक्षा के साथ ही तकनीकी शिक्षा युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अपने भविष्य को स्वर्णिम बनाने के लिए तकनीकी शिक्षा में भी दक्षता हासिल करें। प्राचार्य अमित श्रीवास्तव ने बताया कि महाविद्यालय के बीए, बीकॉम और बीएससी के सभी 1272 छात्र छात्राओं में स्मार्ट फोन वितरित किया जा रहा है। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को तकनीकी संसाधन उपलब्ध होने पर उन्हें बधाई दिया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रविन्द्र यादव, ब्रम्हानंद पांडेय, पवन यादव, सुशील मिश्र, संतोष कुमार, राजपाल यादव सहित सभी शिक्षक और छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।

Previous articleअपर आयुक्त ने सदर तहसील का किया वार्षिक मुआयना।
Next articleवार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरे जलवे — सामाजिक कुरीतियों पर भी प्रस्तुत किए कार्यक्रम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here