वन कर्मियों ने की छापेमारी, आरा मशीन से 30 बोटा लकड़ी बरामद

वन कर्मियों ने की छापेमारी, आरा मशीन से 30 बोटा लकड़ी बरामद

सहजनवां, गोरखपुर। सहजनवा रेंज अंतर्गत औद्योगिक विकास प्राधिकरण गीडा सेक्टर 13 में संचालित एक आरा मशीन पर वन विभाग की छापेमारी में वन निगम की ■ 30 बोटा लकड़ी बरामद हुई है। वन विभाग ने ट्रैक्टर ट्राली व बरामद लकड़ी को जब्त करते हुए वन निगम के ठेकेदार व आरा मशीन संचालक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की है। –

बताते चले की वन अधिकारियों को – सूचना मिली कि औद्योगिक विकास • प्राधिकरण स्थित एक आरा मशीन पर फरेंदा जंगल से सरकारी लकड़ी लाई ■ गई है। वन विभाग के आला अधिकारियों ■के निर्देश पर एसडीओ डॉ हरेंद्र सिंह की नेतृत्व में सहजनवा रेंजर अखिलेश

• वन निगम ने ठेकेदार व आरा मशीन संचालक पर केस दर्ज कराया, मशीन सील

तिवारी, रामधारी डिप्टी रेंजर, डीपी यादव वन दरोगा, चंद्रकेश यादव वनरक्षक, टीम का गठन किया गया। टीम ने औद्योगिक विकास प्राधिकरण गीडा सेक्टर 13 में संचालित एक आरा मशीन पर छापामारी की तो उसे आरा मशीन परिसर से 21 बोटा साखू एवं 9 बोटा सागौन की लकड़ी व तीन ट्राली ट्रैक्टर बरामद की गई है। तीनों ट्राली ट्रैक्टर व बरामद लकड़ी को सहजनवा रेंज कार्यालय पर भेज दिया गया। काफी छानबीन करने के उपरांत पता चला कि वन निगम के दो ठेकेदार द्वारा फरेंदा जंगल में गिरे सागौन साखू पेड़ों की कॉटन कराई जा रही है। जंगल की

सरकारी लकड़ी को तीन ट्रैक्टर ट्रालियों पर 30 बोटा लकड़ी लोड कर गीडा में संचालित संतोष जायसवाल के आरा मशीन पर भेजा गया है। आरा मशीन परिसर से अवैध लकड़ी बरामद होने पर वन विभाग अधिकारियों द्वारा वन निगम के दो ठेकेदार वह आरा मशीन संचालक समेत 6 लोगों के विरुद्ध वन विभाग द्वारा केस दर्ज किया गया है। और तीन ट्रैक्टर ट्राली सीज व बोटा लकड़ी को सहजनवा रेंज कार्यालय भेज दिया गया।

इस संबंध में एसडीओ डॉ हरेंद्र सिंह का कहना है कि 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरा मशीन को सील कर दिया गया है। आरा मशीन परिषद से बरामद तीनों ट्रैक्टर ट्राली वह लकड़ी को सहजनवा रेंज कार्यालय भेजा गया है।

Previous articleडॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने आईजीएल से दिया इस्तीफा
Next articleमेले में 177 बच्चों को मिला रोजगार। मेले में कुल नौ प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here