डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने आईजीएल से दिया इस्तीफा
डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने आईजीएल से दिया इस्तीफा
सहजनवां, गोरखपुर। डॉ. सुनीलकुमार मिश्रा ने व्यक्तिगत कारणों से
अपने पद से आईजीएल कंपनी में
दिया इस्तीफा। आईजीएल के
बिजनेस हेड एस के शुक्ल ने उन्हे
रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने इसके बाद उन्होंने उन्हे
अपना आशीर्वाद और जीवन में प्रगति और विकासहेतु शुभकामना दिया, सुनील मिश्रा ने बिजनेस हेड से मिले आशीर्वाद और स्नेह हेतु आभार व्यक्त किया और
कहा की मेरे पूरे जीवन में आप जैसा वरिष्ठ अधिकारी अब नही मिलेगा, आपका मार्गदर्शन और सहयोग हम पूरे जीवन में स्मरण रखेगे और आपके बताए मार्ग पर
चलने का अनुसरण भी करेगे। डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि वह बहुत जल्द प्रतिष्ठित कंपनी में महाप्रबंधक मानव संसाधन, प्रशासन एवं जनसंपर्क के पद पर
ज्वॉइन करेगे। डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने बताया की आईजीएल कंपनी में दो वर्ष छः माह कार्य किए कार्य के दौरान सदैव संस्था और समाज के लिए कार्य किया। इसके साथ ही आईजीएल संस्था के प्रशासनिक विभाग के अब तक के कार्यकाल में डॉ सुनील कुमार मिश्रा के कार्यकाल को स्वर्णीय कार्यकाल कहा
जायेगा क्युकी इन्होंने कंपनी को प्रसिद्धि और ख्याति के साथ साथ ही बचत करके
भी दिया है। डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने गोरखपुर जनपद में मिले स्नेह और
आशीर्वाद के लिए उन्होंने पूरे गोरखपुर वासियों का आभार जताया।

















