एक्सपर्ट कार केयर सेंटर का हुआ शुभारंभ
संतकबीरनगर। आधुनिक सुविधाओं से लैश नेशनल हाइवे एनएच 28 सरौली में एक्सपर्ट कार केयर सेंटर का शुभारंभ गोरखपुर भाजपा महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि ने वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि जनपद के लोगों को कार के सर्विसेज के लिए गोरखपुर, बस्ती जैसे शहरों में जाना पड़ता था, लेकिन एक्सपर्ट कार केयर सेंटर के खुल जाने से अब उनके इस समस्या का समाधान हो जाएगा। साथ ही साथ उनका समय भी बचेगा। प्रोपराइटर दुष्यन्त अग्रहरि ने बताया कि यह सेंटर पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैश है। उनके सर्विस के लिए एक्सपर्ट मैकेनिक भी रखें गए हैं। सबसे बडी बात यह है कि एक छत के नीचे सभी कंपनियों के गाड़ी की सर्विस की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही सीएनजी किट, जीपीएस सिस्टम ट्रैकर, एसी रीफिलिंग, एलिमेंट्स, गाड़ी की धुलाई, गाड़ी का प्रदूषण जांच, गाड़ी का बीमा, एचआरपीएस नंबर प्लेट आदि की सुविधा उपलब्ध होगी। इस दौरान छोटेलाल यादव, सचिन राय समेत अन्य मौजूद रहे।















