गोरखपुर। कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल 16 जनवरी से 18 जनवरी तक बंद रहेंगे जिलाधिकारी ने आदेश किया जारी।

गोरखपुर। कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल 16 जनवरी से 18 जनवरी तक बंद रहेंगे जिलाधिकारी ने आदेश किया जारी

ठंड से बच्चो के स्वास्थ्य को देखते हुए प्री से 12 तक सभी स्कूल 18 जनवरी तक रहेंगे बंद।

गोरखपुर। जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश ने ठण्ड एवं शीत लहर के कारण छात्रों के स्वास्थ्य हित के दृष्टिगत सभी बोर्डों के संचालित राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त व स्व वित्त पोषित समस्त विद्यालयों में कक्षा-पूर्व प्राथमिक के साथ ही कक्षा 1 से 12 तक 16 जनवरी से 18 से जनवरी, 2024 तक पठन-पाठन कार्य बन्द रहेगा।

जिन विद्यालयों में प्रैक्टिकल / प्री बोर्ड परीक्षा संचालित है, उन विद्यालयों में विद्यार्थियों को कक्षा में ही बैठाकर परीक्षा कराया जाय। बाहर /खुले में विद्यार्थियों को नहीं बैठाया जायेगा। विद्यार्थियों को ठण्ड से बचाव हेतु प्रत्येक कक्षा में तापमान सामान्य बनाये रखा जाय, जिसके लिए आवश्यक व्यवस्थायें विद्यालय प्रबन्धन द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा। जहाँ सम्भव हो वहाँ विद्यालय प्रबन्धन द्वारा कक्षाओं का संचालन ऑन लाइन माध्यम से कराया जा सकता है।

उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

Previous articleलखनऊ- स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले। निदेशक स्तर के 10 स्वास्थ्य अफसर के तबादले।
Next articleएक्सपर्ट कार केयर सेंटर का हुआ शुभारंभ 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here