महोत्सव में निशुल्क उठाएं वाइल्ड लाइफ पर फिल्मोत्सव का आनंद

महोत्सव में निशुल्क उठाएं वाइल्ड लाइफ पर फिल्मोत्सव का आनंद

गोरखपुर महोत्सव 2024 में योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं संस्कृति केंद्र में 11,12 और 13 जनवरी को तीन दिन ‘इको टूरिज्म, वाइल्ड लाइफ, इनवायरमेंट एण्ड क्लाइमेटचेंज’ पर आधारित फिल्मोत्सव, ‘फिल्म फॉर ह्युमैनिटी’ आयोजित होगा। गोरखपुर के प्रभागीय वन अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शन पूर्णतया निशुल्क होगा। हर दिन 12.30 बजे से 2.30 बजे तक आयोजित होने वाले इस फिल्मोत्सव में पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाने के साथ फिल्मों का प्रदर्शन एवं संवाद आयोजित होगा। छात्रों के ज्ञानवर्धन के लिए आनलाइन क्विज भी कराया जा रहा जिसके लिंक www.heritagefoundationindia.org की बेबसाइट्स उपलब्ध हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य वन, पर्यावरण एवं वाइल्ड लाइफ के क्षेत्र में छात्रों का ज्ञानवर्द्धन करना है। यह आयोजन गोरखपुर वन विभाग, शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान एवं वन्यजीव एवं पर्यावरण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था हेरिटेज फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। महोत्सव में स्टॉल पर वन विभाग और बैंबू मिशन की ओर से तैयार बांस के उत्पाद एवं वन निगम के उत्पाद भी प्रदर्शित किए जाएंगे। वाइल्ड लाइफ व पक्षियों पर आधारित डाक टिकट का संग्रह भी खास आकर्षण होंगे।

Previous articleनल नील की कहानी जैसा लेबर कैम्प, मंदिर बनाने वाले मजदूर कहते हैं, ये राम का काम है
Next articleराम लला प्राण प्रतिष्ठा के दृष्टिगत सोनौली बॉर्डर पर ड्रोन कैमरे से की जाएगी निगरानी_ एडीजी जोन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here