“एसआर इंटरनेशनल के एनुअल गेम का विनर बना रेड हाउस”
-स्वर्गीय दादा जी के सपनो को फलीभूत होता देख मन गदगद:पूर्व विधायक जय चौबे।
उत्तर प्रदेश गोरखपुर । संत कबीर नगर
—-शुक्रवार को एसआर इंटरनेशनल में चल रहे एनुअल गेम का समापन हुआ।प्रतियोगिता में रेड हाउस को ओवरआल चैंपियन का खिताब मिला।तो वहीं अन्य हाउस एलो,ब्लू और ग्रीन का भी प्रदर्शन बेहद शानदार रहा।प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि पूर्व सदर विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी ,एसआर के एमडी राकेश चतुर्वेदी व राजन इंटरनेशनल की एमडी शिखा चतुर्वेदी ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में दो दिन चले एनुअल गेम में कबड्डी,खो-खो,वालीबाल,रेस,टैग आफ वार सहित बच्चों के खेल और रेस प्रतियोगिता लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी टैग आफ वार और अन्य इवेंट की स्पर्धा में रेड,एलो,ग्रीन और ब्लू हाउस के खिलाड़ी पसीना बहाते रहे।बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी ने कहा कि स्वर्गीय दादा जी ने जो सपना देखा था,आज फलीभूत होते देख मन गदगद है।छोटे भाइयों ने संस्थान को जो ऊंचाई दी है उस पर हमें गर्व है।क्षेत्र के अभिभावकों ने जिस उम्मीद के साथ अपने पाल्यों का दाखिला संस्थान में कराया है उस उम्मीद को कायम रखने के लिए संस्थान पूरा प्रयास कर रहा है। उन्होंने एकेडमी के बेहतर संचालन के लिए मनोज पांडेय की पीठ भी थपथपाई।उन्होंने कहा कि गॉवों की प्रतिभाएं खेल के जरिए अपने करिअर को अहम् मुकाम दे सकती हैं।प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ियों का जज्बा देखने लायक था।हर छात्र का प्रदर्शन बेहद उम्दा रहा।मुख्य अतिथि ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि स्कूल से ही निकल कर खिलाड़ी देश-विदेश में नाम रोशन करते हैं।एसआर के एमडी राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि खेलकूद में छात्र अपनी प्रतिभा निखारें,संस्थान उन्हें हर संसाधन मुहैया कराएगा।स्कूल कैंपस में शिक्षा के साथ ही खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन चलता रहेगा।राजन इंटरनेशनल की एमडी शिखा चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि छात्राओं का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा।अब वह दिन दूर नहीं जब हर गांव से लड़कियॉ खेलकूद में अपना परचम लहराएंगी।प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय ने समापन पर प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए निरंतर आगे बढने की सीख दी।एकेडमी के सह प्रबंधक मनोज पांडेय ने प्रतियोगिता की बेहतर तैयारी के लिए सभी हाउस कैप्टन व शिक्षक शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया।पूरे कार्यक्रम का शानदार संचालन वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत मॉ सरस्वती और पंडित सूर्या नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ।इस दौरान राजन चतुर्वेदी,दिव्येश चतुर्वेदी,रजत चतुर्वेदी,प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी,एसएन शुक्ला,प्रेम प्रकाश पांडेय,अजय मिश्र,रत्नेश मिश्र,कृष्णा मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।















