संविलियन विद्यालय बगहिया के बच्चों में बैग वितरित
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के संविलियन विद्यालय बगहिया के बच्चों में बुधवार को पेसिंल, रबर, बैग आदि वितरित किया गया।
मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के पूर्वांचल अध्यक्ष एवं जन सेवा संस्थान के संरक्षक सर्वदानंद पांडेय व अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता सहित अन्य व्यापारी नेताओं एवं सभासदों ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम खलीलाबाद के गोला बाजार के प्रतिष्ठित व्यापारी स्वर्गीय शिव नरायन की पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया। व्यापार मंडल के पूर्वांचल अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय ने कहा कि प्रतिष्ठित व्यापारी स्वर्गीय शिव नरायन ने खलीलाबाद शहर में व्यापारियों के हित में बहुत ही सराहनीय कार्य किए गए। उन्होंने हमेशा समाज से जुड़कर काम करते हुए हर किसी के दुख-सुख में प्रतिभाग किया। इस मौके पर श्लोक गुप्ता, सभासद राजेश वर्मा, सभासद रितेश वर्मा, अजीत कसौधन, मूलचंद्र मौर्या, विजय, डॉ. मालती यादव, राज कुमार गुप्ता, विनोद कसौधन, बैजनाथ जायसवाल, विनोद जायसवाल, संविलियन विद्यालय बगहिया के शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।















