फुंका ट्रांसफार्मर,पेयजल सप्लाई ठप।
गोरखपुर। गिडा
पिपरौली ब्लाक के नेवास गॉव में ट्रांसफर जल जाने के चलते चार दिन से पानी की सप्लाई के लिए लगे वाटर हेड टैंक से सप्लाई बंद है।ग्रामीणों ने शीघ्र ट्रांसफर लगवाने की मांग बिजली निगम से की है।
नेवास गॉव में हर घर नल योजना के तहत बने वाटर हेड टैंक से सप्लाई बंद है।ट्रांसफर जल जाने के नाते बिजली की सप्लाई नहीं हो पा रही जिससे पानी की सप्लाई बाधित हो गई है।लोग हैंहपंप से पानी पीने को मजबूर हैं। पेयजल व्यवस्था बाधित होने से गॉव के सैकड़ो परिवारों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है।लोगों ने बिजली निगम के जिम्मेदारों से ट्रांसफर लगवाने की मॉग की है। इस दौरान बंटू शाही, कमलू खान, सुरज सिंह, उदय राज, राजेश कुमार शर्मा, पूनम सिंह, राधिका, दुर्गेश आदि लोगों ने जल्द सप्लाई बहाल करने की मांग की है।















