पुलिस झंडा दिवस पर शान से लहराया पुलिस का ध्वज, एएसपी श्याम कांत ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ पुलिसकर्मियों ने झंडे को सलामी देकर जनसेवा, अनुशासन और संवैधानिक दायित्वों के प्रति समर्पण का लिया संकल्प

पुलिस झंडा दिवस पर शान से लहराया पुलिस का ध्वज, एएसपी श्याम कांत ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

पुलिसकर्मियों ने झंडे को सलामी देकर जनसेवा, अनुशासन और संवैधानिक दायित्वों के प्रति समर्पण का लिया संकल्प

बस्ती। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने पुलिस ध्वज फहराया और उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस आचार संहिता तथा संवैधानिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ दिलाई।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने ध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समारोह में पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, आरक्षी और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने कहा कि पुलिस झंडा दिवस पुलिस बल के गौरव, परंपरा और समर्पण का प्रतीक है। यह दिवस सभी पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति निष्ठावान, अनुशासित और जनसेवा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तत्परता से कार्य करना चाहिए। संवेदनशील मामलों में निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर पुलिस की छवि को और मजबूत बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पुलिस का मूल उद्देश्य जनहित में निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से कार्य करना है। सभी पुलिसकर्मी उच्च मनोबल के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

पुलिस झंडा दिवस का महत्व

पुलिस झंडा दिवस प्रत्येक वर्ष 23 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरव और विशिष्ट पहचान से जुड़ा है। इस अवसर पर पुलिसकर्मी ध्वज को सलामी देकर जनता की सुरक्षा, कानून के पालन और सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।

Previous articleएसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने किया पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 65 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले कई थानों और चौकियों पर बदले गए उपनिरीक्षक, नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देशनिर्देश
Next articleडीआईजी संजीव त्यागी ने फहराया पुलिस ध्वज, जवानों को सुनाया डीजीपी का संदेश पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस की गौरवशाली परंपरा, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा को किया याद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here