सेमरियावां ब्लॉक के बूधा पहुचे पूर्व विधायक जय चौबे

सेमरियावां ब्लॉक के बूधा पहुचे पूर्व विधायक जय चौबे

रामअचल चौरसिया के परिजनों से पूर्व विधायक जय चौबे ने की मुलाकात

एक दिन पूर्व हृदयगति रुक जाने से राम अचल चौरसिया की हुई थी मौत

– पीड़ित परिवार से मुलाकात करते हुए पूर्व विधायक जय चौबे ने शोक संवेदना की व्यक्त 

संतकबीरनगर:-जिले सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के बूधा खुर्द के रहने वाले गोपाल चौरसिया के घर उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब उनके पिता ड्यूटी से वापस लौटे और एकाएक सीने में दर्द की शिकायत हुई तो परिजनों ने खलीलाबाद के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया राम अचल चौरसिया की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई मामले की सूचना मिलने पर आज खलीलाबाद सदर से पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे पीड़ित परिवार के घर पहुंचे पीड़ित परिवार से मुलाकात करते हुए पूर्व विधायक जय चौबे ने शोक संवेदना व्यक्त की पीड़ित परिवार से मुलाकात करते हुए पूर्व विधायक जय चौबे ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया।आपको बता दे की बूधा गाव के रहने वाले पीडब्ल्यूडी विभाग में मेट के पद पर कार्यरत रामअचल चौरसिया की कल हृदयगति रुक जाने से मौत हो गयी थी जिसके बाद पूरे गाव सहित विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी ।मौत की सूचना पर मृतक के गाव खलीलाबाद सदर से पूर्व विधायक जय आज पीड़ित परिवार के गाव पहुचे परिवार से मुलाकात करते हुए पूर्व विधायक जय चौबे ने शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढाढास बधाया और हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।इस दौरान गजेंद्र पाण्डेय,रामजी चौधरी, सुभाष तिवारी,गुड्डू उपाध्याय, अजय पाण्डेय, प्रसिद्ध तिवारी,रमेश चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous articleमंडलायुक्त ,आईजी ने जताई आईजीआरएस निस्तारण के प्रति नाराजगी, पीड़ितों से बात करके लगेगी रिपोर्ट
Next articleसड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों को रोकना बड़ा चैलेंज : सीएम योगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here