नगर आयुक्त एनजीटी कृत्रिम तालाबों का किया निरीक्षण

नगर आयुक्त एनजीटी कृत्रिम तालाबों का किया निरीक्षण

गोरखपुर।आज नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा दशहरा पर्व पर मां दुर्गा के प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु राप्ती नदी के तट पर नगर निगम द्वारा बनवाए जा रहे कृत्रिम तालाबों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता संजय चौहान, अधिशासी अभियंता एन०डी० पांडेय, अवर अभियंता अवनीश भारती एवम सम्बंधित ठेकेदार आदि उपस्थित थे। एनजीटी के निर्देशों के क्रम में नदियों/तालाबों को प्रदूषण से बचाने हेतु नगर निगम द्वारा दशहरा पर्व पर मूर्तियों के विसर्जन हेतु राप्ती नदी के तट पर तीन कृत्रिम तालाब बनाए जा रहे हैं। नगर आयुक्त द्वारा एकला बंधा से पोखरे तक संपर्क मार्ग को ठीक कराने, लोक निर्माण विभाग से संपर्क कर पोखरे तक चेकरप्लेट रखवाने, श्रद्धालुओ की सुरक्षा हेतु तीनों पोखरों के किनारे, संपर्क मार्ग के दोनों तरफ एवम नदी की तरफ बैरिकेडिंग कराने, जगह जगह पोस्टर बैनर लगवाने, संपूर्ण क्षेत्र में लाइट की व्यव्स्था कराने हेतु मुख्य अभियंता को निर्देशित किया गया।

Previous articleधोखाधड़ी एवं कूटरचना कर जमीन हड़पने मामले मे फरार चौथा आरोपी पकडा गया
Next articleहड्डियों के हल्की चोट से भी टूटने की समस्या।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here