–बाबू शारदा प्रसाद सिंह सेवा संस्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित बैठक में प्रबंध समिति का हुआ पुनर्गठन।
अरुण अध्यक्ष और योगेंद्र बने प्रबंधक।
उत्तर प्रदेश/कुशीनगर ।बाबू शारदा प्रसाद सिंह सेवा संस्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय दिलीपनगर में शनिवार को संरक्षक आदित्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में प्रबंध समिति की बैठक आयोजित हुई।जिसमें उपस्थित सदस्यों की मौजूदगी में प्रबंधकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया।और सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।पुनर्गठित प्रबंधकारिणी समिति में अरुण कुमार शाही अध्यक्ष,विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष,योगेंद्र कुमार सिंह प्रबंधक/सचिव,संदीप कुमार सिंह उप प्रबंधक/उप सचिव,त्रिभुवन राव आडिटर,अभयजीत सिंह कोषाध्यक्ष और सदस्य गण बशिष्ठ राव,बीरेंद्र राव,विजय नारायण राव,बृजेश राव,दिग्विजय सिंह,बिजेंद्र प्रताप सिंह,रंजीत सिंह काे नामित किया गया।प्रबंध कारिणी समिति के गठन के बाद निर्वाचित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को तुरंत कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश भी दिया गया।इस दौरान चंद्र भूषण प्रसाद,योगेंद्र,अमरेंद्र राव,नवीन कुमार राव,रामनयन राव,व्यास मुनि पांडेय,मैनुद्दीन अली,उमेश चंद्र सिंह आदि सदस्य गण मौजूद रहे।















