उदयभान बने आदर्श इंटर कालेज उमरिया के प्रबंधक

उदयभान बने आदर्श इंटर कालेज उमरिया के प्रबंधक।

-प्रबंधक चुने जाने पर लोगों ने दी बधाई।

-आदर्श इंटर कालेज उमरिया बाजार के प्रबंध समिति की बैठक रविवार को हुई।फूलचंद यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मौजूद सदस्यों की सहमति पर सर्वसम्मति से उदयभान यादव को स्कूल का प्रबंधक चुना गया।

संत कबीर नगर । रविवार को आदर्श इंटर कालेज उमरिया बाजार के प्रबंध समिति की बैठक में कुल 35सदस्यों में 24सदस्य मौके पर मौजूद रहे।सभी सदस्यों ने उदयभान यादव को प्रबंधक बनाए जाने पर अपनी सहमति जताते हुए उनका चुनाव किया।बैठक की अध्यक्षता कर रहे फूलचंद यादव ने बताया कि समिति की बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने उदयभान यादव को अध्यक्ष बनाए जाने पर अपनी सहमति जताई।इस दौरान प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का भी चुनाव हुआ जिसमें उप प्रबंधक सरोज देवी,लाल बहादुर उपाध्यक्ष, भवन राम कोषाध्यक्ष और सूर्य नारायण मणि त्रिपाठी,राम प्रकाश यादव,आरपी सिंह,सुरेंद्र प्रताप सदस्य बनाए गए। अध्यक्ष फूलचंद यादव ने बताया कि चुनाव सर्वसम्मति से निर्विवाद रूप से संपन्न हुआ। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह, चंद्रभान यादव,अच्छे लाल, गीता देवी रीता देवी,निर्मल यादव, मोनू ने निर्वाचित प्रबंधक और कमेटी के पदाधिकारियों को बधाई दी है।

Previous articleमूर्ति विसर्जन में बांधा बनेंगी गड्ढा युक्त सड़कें
Next articleबाबू शारदा प्रसाद सिंह सेवा संस्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित बैठक में प्रबंध समिति का हुआ पुनर्गठन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here