ट्रक के चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल

गीडा इलाके में हादसा, ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया

गोरखपुर/ पिपरोली इलाके के कालेसर जीरो प्वाइंट के पास बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे के करीब ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, उसका दोस्त घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। दोनों सहजनवां से बाइक से लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, गीडा क्षेत्र के बरहुआ निवासी राकेश का 22 वर्षीय पुत्र रितिक कन्नौजिया गांव के साथी अरुण पुत्र जगदीश प्रसाद के साथ

बाइक से सहजनवां से वापस घर आ रहा था। कालेसर जीरो प्वाइंट के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दिया

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, मौत की खबर घर में मची चीख पुकार

कन्नौजिया की मौके पर ही मौत हो गई। अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौत की खबर से घर में चीख पुकार मच गई थी। रितिक ने हेलमेट नहीं लगाया था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सिर पर चोट लगने की वजह से ही मौत हुई है, अगर वह हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बचा सकती थीं।

Previous articleबलिराम यादव को सपा का प्रदेश कार्य समिति का सदस्य मनोनीत होने पर एमडी डा.उदय प्रताप चतुर्वेदी ने दी बधाइयां
Next articleनिशुल्क प्याऊ ने राहगीरों को पहुंचा राहत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here