बलिराम यादव को सपा का प्रदेश कार्य समिति का सदस्य मनोनीत होने पर एमडी डा.उदय प्रताप चतुर्वेदी ने दी बधाइयां

बलिराम यादव को सपा का प्रदेश कार्य समिति का सदस्य मनोनीत होने पर एमडी डा.उदय प्रताप चतुर्वेदी ने दी बधाइयां……………

जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के राजनीतिक गुरु रहे एमडी डा.उदय प्रताप चतुर्वेदी ने फूल मालाओं से लादकर बलिराम का किया भव्य स्वागत…………..

*समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम को पार्टी के प्रति त्याग और कर्त्तव्य निष्ठा से समर्पित होने का दिया तोहफा एमडी डा.उदय……….

संतकबीरनगर -जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव को समाजवादी पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया हैं जैसे ही यह खबर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं उनके शुभचिंतकों को हुई सभी ने बलिराम यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी हैं। तो वहीं उनके राजनीतिक गुरु कहे जाने वाले जिले के सबसे चर्चित समाजसेवी वह सूर्य ग्रुप के एमडी डा.उदय प्रताप चतुर्वेदी ने भी बलिराम की इस बड़ी उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए फूल मालाओं से लादकर उनका एतिहासिक स्वागत किया।
आपको बता दे कि सपा ने प्रदेश स्तर पर कार्यसमिति के सदस्यों की सूची जारी की है जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव को प्रदेश कार्यकारणी का सदस्य नामित किया गया जिसके बाद जिले के सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गयी बलिराम यादव को बधाइयां देने का सिलसिला चल रहा हैं। तो वही जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के राजनीतिक गुरु  डॉ.उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सूर्या कैपस पर शिक्षकों के साथ फूल माला पहनाते हुए बलिराम यादव
का भव्य स्वागत करते उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान एमडी डा.उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रति त्याग और कर्तव्य निष्ठा के साथ दिन-रात समर्पित रहने वाले बलराम यादव को समाजवादी पार्टी ने बड़ी उपलब्धि दी हैं हम सभी उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाईयां देते हैं। इस दौरान अपने राजनीतिक गुरु से सम्मान पाकर गदगद हुए बलिराम यादव ने एमडी डॉ. उदय चतुर्वेदी के साथ सूर्या ग्रुप के शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि जिस तरह से समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में मुझ पर भरोसा जताया हैं उसी कर्त्तव्य निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा। इस दौरान प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव,वरिष्ट शिक्षक शरद त्रिपाठी,चिंतामणि उपाध्याय, नितेश द्विवेदी, सीपी श्रीवास्तव सभी शिक्षक मौजूद रहे।

Previous articleजिला स्तरीय योग-प्रतियोगिता का हुआ आयोजन राज ग्लोबल एकेडमी के बच्चों ने जीत हासिल कर विद्यालय का बढ़ाया मान
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here