चुनाव से पहले अपराधियों का सत्यापन और निरोधात्मक कार्रवाई तेज करें : एसपी एसपी ओपी सिंह ने थाना पटियाली का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच कर लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

चुनाव से पहले अपराधियों का सत्यापन और निरोधात्मक कार्रवाई तेज करें : एसपी

एसपी ओपी सिंह ने थाना पटियाली का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच कर लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

कासगंज। आगामी चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने थाना पटियाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के अभिलेखों, मालखाने, हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालय और महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अभिलेख अद्यतन रखने तथा व्यवस्थाएं दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर समेत थाना कार्यालय के अन्य अभिलेखों की जांच की। साथ ही मिशन शक्ति केंद्र और थाना परिसर की साफ-सफाई भी देखी। उन्होंने क्षेत्र में हुए अपराधों की समीक्षा करते हुए टॉप-10 और सक्रिय अपराधियों के साथ हिस्ट्रीशीटरों का भौतिक सत्यापन कराने को कहा। वांछित, वारंटी और पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा ऑपरेशन क्लीन और ऑपरेशन त्रिनेत्र की प्रगति की समीक्षा भी की।

एसपी ने रात्रि गश्त, पिकेट ड्यूटी, पैदल गश्त और संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनका गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने पर जोर दिया।

हिस्ट्रीशीटरों का होगा भौतिक सत्यापन

चुनाव के दृष्टिगत एसपी ने निर्देश दिया कि सभी हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कराया जाए। जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनका खाका नियमानुसार नष्ट कराया जाए और सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। दूसरे थानों या जनपदों में रह रहे हिस्ट्रीशीटरों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित थानों को सूचना भेजने तथा लापता हिस्ट्रीशीटरों का पता लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए।

उन्होंने क्षेत्र के विवादों और पुरानी रंजिश से जुड़े मामलों को चिह्नित कर संबंधित पक्षों के विरुद्ध नियमानुसार पाबंदी की कार्रवाई करने और वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को भी कहा।

Previous articleउगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया छठ महापर्व का समापन रामघाट, गोरखनाथ भीम सरोवर, तारामंडल, नौकायन और मानसरोवर सहित प्रमुख घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की, सुरक्षा और सफाई व्यवस्था से श्रद्धालु संतुष्ट
Next articleनाली में बाथरूम करने से मना करने पर जानलेवा हमला, बांका के साथ आरोपी गिरफ्तार गुलरिहा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दीपचन्द को पकड़ा, वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here