डीएम के निर्देश के क्रम में बखिरा पक्षी विहार/झील के सौंदर्यीकरण एवं विकास के दृष्टिगत संबंधित विभागीय अधिकारीगणों द्वारा किया गया भ्रमण

डीएम के निर्देश के क्रम में बखिरा पक्षी विहार/झील के सौंदर्यीकरण एवं विकास के दृष्टिगत संबंधित विभागीय अधिकारीगणों द्वारा किया गया भ्रमण

 

संत कबीर नगर  जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा बखिरा पक्षी विहार एवं बखिरा झील के सौंदर्यीकरण एवं विकास के दृष्टिगत दिए गए निर्देश के क्रम में उपनिदेशक कृषि राकेश कुमार सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विजय कुमार मिश्र,संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शशांक चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी भूषण प्रसाद सिंह तथा अपर जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल द्वारा संयुक्त रूप से बखिरा झील का दौरा किया गया। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

बखिरा झील के आस पास के क्षेत्र को कृषि, उद्यान,मत्स्य एवं पशुपालन से सम्बंधित कार्यों से आक्षादित करने तथा एग्रोटूरिज्म हब बनाने की संभावनाओं पर विचार करने के उद्देश्य से यह दौरा किया गया।

मौके पर पाया गया कि वर्षा के कारण झील के मूल क्षेत्र से आगे स्थित कृषकों की भूमि पर भी जल जमाव की स्थिति है। मौके पर उपस्थित वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा अवगत कराया गया कि पानी घटने पर कृषको द्वारा बखिरा पक्षी विहार के आस पास के क्षेत्र में रबी मौसम में गेंहू की खेती की जाती है।

उपनिदेशक कृषि ने बताया कि इस क्षेत्र में स्थानीय कृषको को सम्मिलित करते हुए कृषि एवं सहयोगी विभागों द्वारा विस्तृत चर्चा के बाद शीघ्र ही कार्ययोजना प्रस्तुत की जाएगी।

 

Previous articleUP – वकीलों की हड़ताल समाप्त, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट के लिए सरकार ने गठित की कमेटी
Next articleमीरगंज SDM ने शिकायतकर्ता को बनाया ‘मुर्गा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here