दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस सतर्क, डीआईजी और एसपी उत्तरी ने किया पैदल गश्त चौरीचौरा के बाजारों और संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश

दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस सतर्क, डीआईजी और एसपी उत्तरी ने किया पैदल गश्त

चौरीचौरा के बाजारों और संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश

गोरखपुर। दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को डीआईजी एस. चनप्पा और एसपी उत्तरी राजेश घुनावत ने चौरीचौरा थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर पुलिस की सक्रियता परखी।

इस दौरान पुलिसकर्मियों को त्योहार के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने, लगातार निगरानी रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी रखी जाए, ताकि श्रद्धालु और आमजन शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मना सकें।

पैदल गश्त के जरिए पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा, प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleविकास भवन में गंदगी पर मंडलायुक्त सख्त, एक सप्ताह का अल्टीमेटम डीपीआरओ और डीएसओ समेत कार्यालय प्रभारियों को चेतावनी, दोबारा निरीक्षण में मिली गंदगी तो होगी कार्रवाई छात्राओं की छात्रवृत्ति तत्काल स्वीकृत करने और जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here