समय माता मंदिर के पोखरे का होगा सौंदर्यीकरण डीएम ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, मंदिर से पोखरे तक सीसी रोड का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

समय माता मंदिर के पोखरे का होगा सौंदर्यीकरण

डीएम ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, मंदिर से पोखरे तक सीसी रोड का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

संतकबीरनगर। खलीलाबाद स्थित समय माता मंदिर के पक्का पोखरे के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता परखने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुज मलिक ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को समय माता मंदिर से पोखरे तक एप्रोच मार्ग पर सीसी रोड निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने सौंदर्यीकरण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित मानकों के अनुसार निर्माण कराने पर जोर दिया।

शारदीय नवरात्रि के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए डीएम ने आसपास सड़क किनारे लगने वाले ठेले और दुकानों को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन में बाधा न हो और श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान एडीएम सत्य प्रकाश, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विमल कुमार, नगर पालिका खलीलाबाद के अधिशासी अधिकारी अवधेश भारती समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleमुंशीगंज में पैदल पुल की मरम्मत और सौंदर्यीकरण के निर्देश डीएम ने सई नदी पर बने पुल का किया निरीक्षण, दीर्घकालिक योजना के तहत घाट निर्माण की तैयारी
Next articleएसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here