मुंशीगंज में पैदल पुल की मरम्मत और सौंदर्यीकरण के निर्देश डीएम ने सई नदी पर बने पुल का किया निरीक्षण, दीर्घकालिक योजना के तहत घाट निर्माण की तैयारी

मुंशीगंज में पैदल पुल की मरम्मत और सौंदर्यीकरण के निर्देश

डीएम ने सई नदी पर बने पुल का किया निरीक्षण, दीर्घकालिक योजना के तहत घाट निर्माण की तैयारी

रायबरेली। शहीद स्मारक मुंशीगंज स्थित सई नदी पर बने पैदल पुल की मरम्मत और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने शुक्रवार को पुल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर और समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने पुल की मरम्मत के साथ पुताई, डस्टबिन रखने, दोनों तरफ प्रकाश की व्यवस्था और जरूरत के अनुसार साइनेज लगवाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि आमजन के आवागमन को सुगम बनाने और स्थल को व्यवस्थित रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सई नदी के घाट के विकास पर भी चर्चा की। उन्होंने दीर्घकालिक योजना के तहत यहां घाट निर्माण की संभावनाओं पर काम करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

डीएम ने नदी में जनसहयोग से अपशिष्ट की सफाई के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नदी को स्वच्छ बनाए रखने में जनभागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने नदी और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleविरासत गलियारे में अतिक्रमण पर सख्ती, सड़क पर खड़े वाहनों के चालान फुटपाथ खाली करने को दुकानदारों को चेतावनी, राजघाट पुलिस ने पैदल गश्त कर किया जागरूक
Next articleसमय माता मंदिर के पोखरे का होगा सौंदर्यीकरण डीएम ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, मंदिर से पोखरे तक सीसी रोड का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here