मगहर पहुंच डीएम ने कबीर की समाधि पर की पूजा-अर्चना मजार पर चढ़ाई चादर, आध्यात्मिक-सांस्कृतिक विकास के साथ सांप्रदायिक सौहार्द का दिया संदेश

मगहर पहुंच डीएम ने कबीर की समाधि पर की पूजा-अर्चना

मजार पर चढ़ाई चादर, आध्यात्मिक-सांस्कृतिक विकास के साथ सांप्रदायिक सौहार्द का दिया संदेश

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने गुरुवार को संत कबीर महापरिनिर्वाण स्थली मगहर पहुंचकर संत कबीर दास की समाधि स्थल पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने कबीर की मजार पर चादर चढ़ाई और जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की।

डीएम ने मगहर परिसर का भ्रमण कर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संत कबीर के विचारों को आत्मसात करने और समाज में आपसी भाईचारे एवं सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने समाज में व्याप्त छुआछूत, ऊंच-नीच और पाखंड के खिलाफ आवाज उठाते हुए समानता और भाईचारे की सीख दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में भी संत कबीर के विचार उतने ही प्रासंगिक हैं। उनके संदेश को अपने जीवन में अपनाकर समाज में आपसी सद्भाव और सौहार्द को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने मगहर को जनपद की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए इसके विकास की दिशा में सकारात्मक प्रयासों पर जोर दिया।

Previous articleसीएमओ कार्यालय में कई चिकित्सक-कर्मचारी मिले अनुपस्थित, डीएम ने मांगा जवाब डीएम अनुज मलिक ने किया औचक निरीक्षण, गंदगी और अभिलेखों के अव्यवस्थित रखरखाव पर जताई नाराजगी
Next articleऐप ने रोकी गैस की सप्लाई, सिलेंडर के लिए भटकते रहे उपभोक्ता गीडा सेक्टर-5 में सुबह से लगी रही कतार, तकनीकी समस्या के चलते नहीं हो सका वितरण; 1200 उपभोक्ताओं की बुकिंग प्रभावित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here