गोरखपुर में ट्रेन और भीड़ भाड़ वाली जगहों से मोबाइल चोरी करने के दो आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी का 60 मोबाइल फोन को बरामद किया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान इटावा के भरथना निवासी मोहम्मद सिराज और सिवान निवासी अरविंद गुप्ता के रूप में हुई है। सीओ जीआरपी सरोज पांडेय व प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।
सीओ ने बताया कि आरोपी रेलवे स्टेशन, ट्रेन व भीड़-भाड़ वाले इलाके में आम लोगों के मोबाइल फोन को चोरी किया जाता है। चोरी के मोबाइल को नेपाल में बेचते थे। सर्विलांस की मदद से आरोपियों को पकड़ा गया और उनके पास से चोरी के 60 मोबाइल फोन बरामद किए गए।















