बिजली पोल लगाने के दौरान फटा वाटर सप्लाई पाइप,जलापूर्ति बाधित
गोरखपुर पिपरौली -पिपरौली क्षेत्र के नेवास गॉव में रविवार को बिजली पोल गाड़ते समय वाटर सप्लाई का पाइप टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया।जिससे चार हजार घरों की जलापूर्ति बाधित हो गई।पाइप फटने से आसपास के गड्ढों और खेतों मे पानी भर गया।इसे लेकर ग्रामीणों मे आक्राेश है।लोगों ने जल्द पाइप लाइन ठीक कराने की मांग की है।
वाटर सप्लाई की पाइप फटने से नेवास और बरवार गॉव के करीब चार हजार लोगों के घरों की पेयजल आपूर्ति बंद हो गई।जहॉ पाइप फटा है उसके आसपास स्थित खेतों और गड्ढों में पानी भर गया।जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश है।नेवास गांव निवासी मानवेंद्र शाही ने बताया कि पाइप फटने की सूचना जल निगम को दे दी गई है लेकिन विभाग के जिम्मेदारों ने अभी तक इसका संज्ञान नहीं लिया है। ग्रामीण संतोष सिंह,सूरज सिंह,अनिल मौर्य, कमालुद्दीन,आफताबअहमद, उदयराज,अनिल, सरिता मौर्य, पूनम बेबी मौर्य,चंद्रिका आदि लोगों ने फटे वाटर सप्लाई पाइप को ठीक करने की मांग की है।
-इस बाबत हमें कोई जानकारी नहीं मिली है।यदि ऐसा है तो मौके की जॉच कराकर आगे की कार्यवाई की जाएगी,विपिन सिंह,जेई बिजली निगम,नौसढ़।
-बिजली निगम के कर्मचारियों की गलती से पाइप क्षतिग्रस्त हुआ है।जिसे ठीक कराने की जिम्मेदारी भी संबंधित विभाग को लेनी चाहिए,दीपक कुमार।जेई,जल निगम पिपरौली।















