सूर्यविहार सम्प्रेक्षण गृह में भोजन से सुरक्षा तक की परखी व्यवस्था जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण, किशोरों को शिक्षा-कौशल से जोड़ने पर जोर

सूर्यविहार सम्प्रेक्षण गृह में भोजन से सुरक्षा तक की परखी व्यवस्था

जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण, किशोरों को शिक्षा-कौशल से जोड़ने पर जोर

गोरखपुर। जिला जज राज कुमार, डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने तिवारीपुर क्षेत्र स्थित सूर्यविहार किशोर सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। यहां देवरिया और कुशीनगर के किशोर रहते हैं। अधिकारियों ने उनके रहने, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, विधिक सहायता और सुधारात्मक गतिविधियों की स्थिति परखी।

भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच

अधिकारियों ने बैरकों और कमरों की साफ-सफाई, रोशनी व वेंटिलेशन की स्थिति देखी। किशोरों को पौष्टिक एवं मानक के अनुरूप भोजन देने के साथ नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक दवाएं और बीमार होने पर तत्काल उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिक्षा-कौशल से जोड़ने पर जोर

किशोरों के लिए संचालित शैक्षणिक गतिविधियों और कौशल विकास प्रशिक्षण की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार शिक्षा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण से जोड़ने को कहा, जिससे उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में मदद मिल सके।

नियमित काउंसलिंग के निर्देश

किशोरों की भावनात्मक और व्यक्तिगत समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने तथा जरूरत के अनुसार मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। विधिक सहायता और कानूनी अधिकारों की जानकारी समय से उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था भी परखी

परिसर की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था का जायजा लेकर इसे प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में एसपी सिटी निमिष पाटील, एसडीएम सदर ज्ञान प्रताप सिंह और सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleमतपेटियों से मतगणना तक तैयारी रखें दुरुस्त : डीएम शिक्षक निर्वाचन को लेकर नोडल अधिकारियों संग बैठक, छोटी से छोटी कमी तत्काल दूर करने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here