संपत्ति कर वसूली में लापरवाही पर नगर आयुक्त नाराज जोन-3 में सबसे कम 21 प्रतिशत वसूली, बड़े बकायेदारों को ओटीएस नोटिस देने के निर्देश

संपत्ति कर वसूली में लापरवाही पर नगर आयुक्त नाराज

जोन-3 में सबसे कम 21 प्रतिशत वसूली, बड़े बकायेदारों को ओटीएस नोटिस देने के निर्देश

गोरखपुर। संपत्ति कर वसूली की समीक्षा में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। सितंबर में 40 प्रतिशत लक्ष्य के सापेक्ष जोन-2 में 34, जोन-3 में 21 और जोन-4 में 38 प्रतिशत वसूली हुई है। उन्होंने शेष लक्ष्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

भवनों का सर्वे कर करारोपण करें

नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि कोई भी पात्र भवन करारोपण से वंचित न रहे। भवनों का सर्वे कराकर नए भवनों को कर के दायरे में लाने और राजस्व आधार बढ़ाने पर जोर दिया।

एक सप्ताह में निस्तारित हों आपत्तियां

लंबित संपत्ति कर संबंधी आपत्तियों का सक्षम स्तर से एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को अनावश्यक देरी से बचने की हिदायत दी गई।

ओटीएस के लिए लगेंगे विशेष कैंप

एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के प्रचार-प्रसार के लिए पार्षदों के सहयोग से विशेष कैंप लगाने और अधिक से अधिक करदाताओं से आवेदन कराने को कहा गया।

बड़े बकायेदारों पर रहेगी नजर

बड़े बकायेदारों को ओटीएस के नोटिस देने और व्यक्तिगत संपर्क कर बकाया जमा कराने के निर्देश दिए गए। लक्ष्य पूरा नहीं होने पर संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

कर निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस

ओटीएस के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं देने पर जोन-4 के कर निरीक्षक श्रेणी-2 संतोष कुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

Previous articleतीन गाड़ियां बदलकर बच रहे थे अपहरणकर्ता, सर्विलांस टीम ने 12 घंटे में दबोचा बखिरा पुलिस ने अपहृत विशाल कुमार को सकुशल बरामद कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, अर्टिगा कार, 42,620 रुपये और पांच मोबाइल बरामद
Next articleशादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार गीडा पुलिस ने गोला क्षेत्र के युवक को पकड़ा, बीएनएस की धाराओं में दर्ज है मुकदमा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here