साइबर ठगी में गंवाए 20,130 रुपये गुलरिहा पुलिस ने वापस कराए साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत, बैंक से समन्वय कर पूरी रकम कराई वापस

साइबर ठगी में गंवाए 20,130 रुपये गुलरिहा पुलिस ने वापस कराए

साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत, बैंक से समन्वय कर पूरी रकम कराई वापस

गोरखपुर। साइबर ठगी में गंवाई गई 20,129.96 रुपये की रकम गुलरिहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस के प्रति आभार जताया।

पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधियों ने पीड़ित के बैंक खाते से 20,129.96 रुपये निकाल लिए थे। जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल पुलिस से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना गुलरिहा की साइबर हेल्प डेस्क ने कार्रवाई शुरू की और शिकायत को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कराया।

इसके बाद टीम ने एमआरएम पोर्टल के माध्यम से ठगी की रकम को होल्ड कराने की प्रक्रिया शुरू की। संबंधित बैंक अधिकारियों से समन्वय कर रकम को सुरक्षित कराया गया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर घबराने के बजाय तत्काल शिकायत करें। समय पर सूचना मिलने से ठगी की रकम को होल्ड कराने और वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है। किसी अनजान व्यक्ति से ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम/डेबिट-क्रेडिट कार्ड की जानकारी या बैंक संबंधी गोपनीय विवरण साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान ऑनलाइन लेनदेन से भी बचने की सलाह दी गई है।

Previous articleखड़ेसरी में डीएम की चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं विधायक राजेश त्रिपाठी के साथ पहुंचे दीपक मीणा, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश; बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी लिया जायजा
Next articleगायघाट में एसएसपी ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ अपराध नियंत्रण और कम्युनिटी पुलिसिंग पर दिया जोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here