ज्वैलरी दुकान से पायल चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार खजनी पुलिस ने चार पायल और 3,020 रुपये नकद बरामद किए

ज्वैलरी दुकान से पायल चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

खजनी पुलिस ने चार पायल और 3,020 रुपये नकद बरामद किए

गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र में ज्वैलरी की दुकान से चांदी की पायल चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई चार पायल (सफेद धातु) और 3,020 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त 2026 को खजनी क्षेत्र की एक ज्वैलरी दुकान में अज्ञात महिलाओं द्वारा चांदी की पायल चोरी किए जाने की शिकायत मिली थी। दुकानदार की तहरीर पर खजनी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 271/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल होने के आरोप में विंध्यावासिनी पत्नी जय गोविन्द, निवासी गहिरा मोतीराम, थाना झंगहा और अनीता पत्नी स्व. रमेश, निवासी केशवा पट्टी, थाना चौरीचौरा, गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों महिलाओं के कब्जे से चार चोरी की पायल और 3,020 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के अनुसार बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने के साथ ही चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है।

Previous articleसूर्या स्कूल में सजा अभिभावक-शिक्षक संवाद का मंच रिपोर्ट कार्ड में बच्चों की प्रगति देख खिले अभिभावकों के चेहरे, डॉ. उदय बोले सफलता के शिखर तक पहुंचाना लक्ष्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here