20 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार राजघाट पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया मुकदमा, पहले भी दर्ज हो चुके हैं दो मामले

20 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार

राजघाट पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया मुकदमा, पहले भी दर्ज हो चुके हैं दो मामले

गोरखपुर। राजघाट पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 20 लीटर शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान बसंतपुर निवासी गुड्डी देवी पत्नी राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। मामले में थाना राजघाट में मुकदमा संख्या 193/2026 दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि गुड्डी देवी के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज हो चुके हैं। वर्ष 2015 में मुकदमा संख्या 143/2015 और वर्ष 2024 में मुकदमा संख्या 381/2024 थाना राजघाट में दर्ज किया गया था। अब वर्ष 2026 में भी उसके खिलाफ इसी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Previous articleबीआरडी मेडिकल कॉलेज के 1976 बैच ने मनाई गोल्डन जुबली, नेहरू अस्पताल को दीं छह व्हीलचेयर पूर्व विद्यार्थियों ने पुराने दिनों को किया याद, शिक्षकों का सम्मान कर संस्थान के प्रति जताया जुड़ाव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here