शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना को लेकर अधिकारियों ने बनाई रणनीति 14 टेबलों पर गिने जाएंगे 43,433 मत, निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया पर जोर मतगणना स्थल से 200 मीटर दूर पार्किंग, मोबाइल फोन ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध

शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना को लेकर अधिकारियों ने बनाई रणनीति

14 टेबलों पर गिने जाएंगे 43,433 मत, निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया पर जोर

मतगणना स्थल से 200 मीटर दूर पार्किंग, मोबाइल फोन ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध

गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की मतगणना को लेकर सोमवार देर रात प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

बैठक में मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर इंद्र विक्रम सिंह, डीआईजी रेंज एस. चन्नप्पा, जिलाधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर दीपक मीणा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और नगर आयुक्त अजय जैन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतगणना के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

14 टेबलों पर होगी मतों की गिनती

मतगणना के लिए 14 टेबलों की व्यवस्था की गई है। इन पर कुल 43,433 मतों की गिनती होगी। प्रत्येक टेबल पर पांच मतगणना कर्मी तैनात रहेंगे। सबसे पहले मतपत्रों की छंटनी की जाएगी। इसके बाद पहली वरीयता के मतों की गणना होगी। इससे परिणाम तय नहीं होने पर निर्वाचन नियमों के अनुसार दूसरी वरीयता के मतों की गिनती की जाएगी।

पार्किंग और प्रवेश व्यवस्था पर विशेष जोर

मतगणना स्थल से 200 मीटर दूर वाहनों की पार्किंग निर्धारित की गई है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों को तय स्थान पर खड़ा कराया जाएगा। परिसर में प्रवेश नियंत्रित रखने और अनधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही रोकने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे।

मतगणना के दौरान प्रत्येक टेबल पर हर प्रत्याशी का एक प्रतिनिधि मौजूद रहेगा। मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। पत्रकारों के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया है, जहां से वे मतगणना से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं अपर आयुक्त प्रशासन अजय राय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम वित्त जय प्रकाश, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुणाल रस्तोगी और मुकुल खंडेलवाल, एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार और तहसीलदार सदर सत्य प्रकाश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleउपनिदेशक पंचायत ने बारात घर निर्माण का किया निरीक्षण प्लिंथ का 80 प्रतिशत कार्य पूरा, निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here